पप्पू यादव का घोषणापत्र- मनोरंजन के लिये बीबी तो नहीं हां टीवी दे दूंगा
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार चुनाव से पहले नेताओं की अजब-गजब बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार मोर्चा का घोषणापत्र जारी करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है।

पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में गरीब के घर मनोरंजन के लिए सिर्फ बीवी होती है इसलिए मैं उन्हें रंगीन टीवी दूंगा। पप्पू यादव के इस बयान के बाद बवाल मचना तय है।
बिहार चुनाव के लिए पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार मोर्चा, समाजवादी पार्टी, NCP, समरस समाज पार्टी, समाजवादी जनता दल और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मिलकर तीसरे मोर्चा का गठन किया है। यह गठबंधन सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जन अधिकार मोर्चा को 64 सीटें दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications