सीट बटवारे से मांझी नाराज, अमित शाह से करेंगे मुलाकात
पटना (मुकुंद सिंह)। एनडीए में सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के बाद अब हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एनडीए में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर नाराज हो गये हैं। जीतन राम मांझी को मनाने का प्रयास करते हुए भाजपा नेता अनंत कुमार उनके साथ वार्ता कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन दोनों के बीच करीब 20 मिनट से बातचीत जारी है। इसके बाद मांझी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनकेदिल्ली स्थित आवास पर जायेंगे।
पढ़ें- बिहार में ओवैसी की एंट्री
इससे पहले आज सीटों का एलान होने की संभावना जतायी जा रही थी। करीबी सूत्रों से आ रही जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 243 सीटों को लंकर गंठबंधन में सहमति बन गयी है। सूत्रों की मानें तो 162 सीटों पर भाजपा खुद चुनाव लड़ेगी। रामविलास पासवान नित लोक जनशिक्त पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी प्रकार जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 15 सीट दी जायेगी। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को बिहार में चुनाव लड़ने के लिए 25 सीटें प्रदान की जायेंगी।
बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने कहा सीटों पर फैसला हो गया है। शाम को ऐलान होगा। लेकिन सीट शेयरिंग पर पेंच फंसता दिख रहा है और औपचारिक एलान किये जाने में अभी और वक्त लग सकता है।
बता दें कि पहले जीतन राम मांझी ने रामविलास पर हमला बोलते हुए उनपर परिवार वाद की राजनीति का आरोप लगाया था। उसके बाद दोनों में मतभेद दूर हो गया था। अमित शाह की मध्यस्था के बाद दोनों ने किसी भी विवाद को समाप्त करने का निर्णय लिया। उस समय मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि सीट बंटवारे पर भाजपा को रामविलास पासवान और मांझी की ओर से संकट का सामना करना पड़ेगा। लेकिन तताम अटकलों को दूर करते हुए एनडीए ने सीट बंटवारे के मुद्दे को सुलझाने का दावा किया है।मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार से मुलाकात की। वहीं जीतन राम मांझी ने अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद सुबह ही हम पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बिहार निवास में हुई।
सार्वजनिक नहीं की गई सीटों की जानकारी
इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गयी है। लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के अड़ियल रवैये के बाद शुक्रवार दोपहर तक तो भाजपा उनके मान-मनौव्वल में लगी रही, लेकिन शाम होते-होते वह थोड़ा सख्त हुई।भाजपा के सख्त होते ही रामविलास के तेवर नरम पड़ गये। इसका परिणाम यह हुआ कि लोजपा सुप्रीमो रात के साढ़े 11 बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सीटों के बंटवारे का मामला सुलझ गया है।
भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने भी कहा कि पासवान के साथ अच्छी बातचीत हुई। शनिवार को एनडीए की बैठक होने की संभावना है, जिसमें सीटों को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी।बताया जा रहा है कि लोजपा और भाजपा के बीच फंसी पेंच में नरेंद्र सिंह के बेटों के टिकट का मामला तथा भाजपा द्वारा लोजपा से उम्मीदवारों के नाम मांगना है। सीट शेयरिंग के मामले में भाजपा अब काफी सोच-समझ कर कदम रख रही है।
भाजपा नेतृत्व इस मुद्दे को बहुत तूल इसलिए नहीं देना चाहता है कि इसको लेकर कोई ऐसा संदेश न जाये कि महागंठबंधन को कहने का कुछ मौका मिल जाए। भाजपा नेता इस बात से भी सकते में हैं कि वे लोग सबसे अधिक निश्चिंत रामविलास पासवान को लेकर ही थे। रालोसपा व हम तो भाजपा के साथ पूरी तरह खड़ी नजर आयी, लेकिन भाजपा के साथ पहले से खड़ी लोजपा के रुख में गुरुवार की शाम से परिवर्तन आ गया।













Click it and Unblock the Notifications