बिहार चुनाव: सभी 243 सीटों पर लड़ेगी भारत निर्माण पार्टी
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारत निर्माण पार्टी सभी 243 सीटों पर लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा बिहारी सिंघानिया द्वारा एक संवादाता संवेलन में संवादाताओं को सम्बोद्धित करते हुए कहा कि वे जनता के पास विकास के मुद्दे लेकर जायेंगे।
बिहार चुनाव: जातीय समीकरण भाजपा की मजबूरी
शिवा बिहारी ने कहा कि देश की अन्य पार्टियो में कोई धर्म निरपेक्ष है और कोई साम्प्रदायिक है लेकिन भारत निर्माण पार्टी एक सामाजिक व्यवस्था को मानाने वाला दल है। उन्होंने कहा की भारतीय संस्कृति सव्यता की रक्षा करने वाली एवं भारतीय शिक्षा के साथ सामाजिक व्यवस्था को जानने और मानाने वाली एकमात्र पार्टी है। भारत निर्माण पार्टी जातीयता नहीं भारतीयता पर विश्वास करने वाली पार्टी है।
वहीं बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए शिवा बिहारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व इस प्रकार है की जिस प्रकार हवाई जहाज़ जब जमीन पर रहता है, तो बाहर सब दिखता है, लेकिन जब वो उड़ जाता है तब कुछ समय बाद बाहर कुछ नहीं दिखाई नहीं पड़ता।
उसी प्रकार जब मोदी जी आते हैं तब रैला चलता है और जब चले जाते हैं तब जनता भ्रम की स्थिति में आ जाती है। आपको बताते चलें कि इस सवांदाता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव परवीन गुप्ता संगठन प्रभारी राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।













Click it and Unblock the Notifications