बिहारः अलग-अलग जिलों में वज्रपात होने से 7 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

पटना। बिहार में मानसून के चलते शुक्रवार की देर रात को जमकर बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वज्रपात होने से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के दो अलग-अलग गांव में दो की मौत हो गई। जबकि गोपालगंज, सारण, सीवान, गया और रोहतास जिले में एक-एक लोगों की मौत हो गई। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

Recommended Video

    बिहारः अलग-अलग जिलों में वज्रपात होने से 7 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
    bihar during heavy rain 7 people died due to thunderstorm

    बता दें कि राज्य सरकार प्रावधानों के अनुसार सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। वहीं पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के सगरौवा गांव में बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग एक साथ बैठकर बात कर रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई और अचानक वज्रपात हो गया।

    वहीं शुक्रवार की देर रात चार घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी पटना के कई इलाकों में भारी जलजमाव है। महज 4 घंटे की बारिश में ही शहर में 145 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश होने से नाले उफना गए। लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

    पटना के कंकड़बाग, आशोकनगर, शास्त्रीनगर, राजवंशी नगर, बेउर के आसपास का क्षेत्र, चिरैयाटांड पुल, करबगिहया, मीठापुर बस पड़ाव के आसपास, बाइपास के दक्षिण भाग, गर्दनीबाग, सरिस्ताबाद में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बाजार समिति, वाचुस्पति नगर के आसपास की गलियों में पानी भर गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+