कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों का हिसाब चुकता कर मोदीजी ने देश का माथा ऊंचा किया है: सुशील मोदी
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कर रहे हैं, अपने राजनीतिक कौशल और दृढ़ता से उन्होंने कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है। प्रधानमंत्री ने उन गलतियों का हिसाब चुकता कर देश का माथा ऊंचा किया है। पीएम ने अपनी सरकार की दूसरी पारी के मात्र छह माह के भीतर देश को चुभने वाले 3 बड़े मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया। जम्मू-कश्मीर को धारा-370 से मुक्ति, 10 करोड़ मुस्लिम महिलाओं को फौरी तीन तलाक की प्रताड़ना से आजादी और फिर अयोध्या में राममंदिर..।''

सुशील मोदी ने आगे कहा कि इस सरकार में इतना ही नहीं हुआ, बल्कि सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर साहिब गलियारा खोला गया है। दूसरी तरफ हताश कांग्रेस अयोध्या मुद्दे पर फिर तनाव पैदा करना चाहती है, इसलिए दिग्विजय सिंह विवादित ढांचा गिरने के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। वहीं, अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार समेत पूरे देश में सभी समुदाय के लोगों ने संयम और सद्भाव से काम लिया।''
'मुस्लिम भी मंदिर निर्माण में सहयोग को तैयार हैं'
बकौल मोदी, ''बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी से लेकर फुलवारीशरीफ में इमारत-ए-शरिया के अमीर तक ने कोर्ट के फैसले का सम्मान किया। बहादुर शाह जफर के वंशज प्रिंस याकुब हबीबुद्दीन जफर ने तो राम मंदिर निर्माण में भी सहयोग की बात कही है।''












Click it and Unblock the Notifications