बिहारः पिछले 24 घंटे में कोरोना के 662 नए मामले आए सामने, बढ़ा दी गई जांच की रफ्तार

पटना। बिहार में कोरोना धीरे-धीरे फिर से अपना पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना संक्रमण के 662 नए मामले सामने आए हैं। वहीं केवल पटना में 287 कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए। बता दें कि बीते एक अप्रैल को पटना में 174 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर लगातार हिदायत जारी कर रहा है। होली सामरोह के बाद से ही प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

bihar corona update 662 new covid 19 patient

पटना में एक दिन में 287 मामले सामने आए। वहीं गया में 35, भागलपुर में 31, जहानाबाद में 30, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और मुंगेर में 24-24 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते एक मार्च को बिहार में केवल 369 केस थे, जो एक अप्रैल को बढ़कर 1907 हो गए। वहीं बीते शुक्रवार यानी कि 2 अप्रैल को 662 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 2569 तक पहुंच गई है।

हालांकि राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट कई दूसरे राज्यों से बेहतर है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। केवल बिहार में लगभग 32 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए दवा के साथ कड़ाई की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सरकार पूरी सतर्कता के साथ अपना काम कर रही है पर लोगों को चाहिए कि लापरवाही न करते हुए मास्क लगाएं और दो गज की दूरी का कड़ाई के साथ पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+