बिहारः लोगों के हौसले के चलते कोरोना की हो रही है हार, प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़ा
पटना। बिहार में कोरोना के चलते हालात खराब चल रहे हैं। ऐसे में लोगों के हौसले से अब कोरोना को हार मिल रही है। पिछले 24 घंटे यानी कि शुक्रवार को कोरोना के 13 हजार 466 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 13 हजार 489 लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब तक कुल 4 लाख 49 हजार 063 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 62 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। शुक्रवार यानी कि 7 मई को को जांच का आंकड़ा एक लाख पार हुआ है। 7 मई को राज्य के 1 लाख 07 हजार 153 लोगों की जांच कराई गई है, जबकि 6 मई को यह संख्या 1 लाख 05 हजार 024 थी। वहीं 5 मई को राज्य में कुल 95 हजार 284 लोगों की ही जांच हो पाई थी।

शुक्रवार को संक्रमण दर 12.56 फीसदी रही। जबकि, पिछले एक सप्ताह से पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी थी। प्रदेश में रिकवरी रेट भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। 7 मई को कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक के चलते रिकवरी रेट 79.16 हो गई है। वहीं एक दिन पहले 6 मई को यह आंकड़ा 78.65 प्रतिशत रही और 5 मई 78.3 प्रतिशत थी। मरीजों के स्वस्थ्य होने से यह आंकड़ा तेजी से सुधार रहा है।
बिहार में 7 मई तक कुल 5 लाख 67 हजार 269 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में नए 13 हजार 466 नए मरीजों मरीजों के मिलने के बाद यह संख्या बढ़ी है। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 15 हजार 066 हो गई है। इसमें से कई ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दे रहे हैं।
पटना में 2410 नए मामले
7 मई को राज्य में कुल 13466 नए मामले आए हैं। इसमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2410 मामले आए हैं। कई जिले ऐसे हैं जहां हर दिन आंकड़ा 500 पार हो रहा है। इसमें पश्चिमी चंपारण में 537, वैशाली में 509, सीवान में 513, सारण में 509, नालंदा में 548, मुजफ्फरपुर में 630, मुंगेर में 603, गया में 517, भागलपुर में 512 मामले आए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में बाहर से आए कुल 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications