बिहार में रिकवरी रेट पहुंचा 97 फीसदी के पार, 15 हजार से कम एक्टिव केस
पटना। बिहार में कुछ दिनों से रिकवरी रेट तेजी से बढ़ी है। अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित लोगों ने काफी तेजी से कोरोना को हराया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में रिकवरी रेट अब 97.25 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित के मामले कम होने पर हर दिन एक्टिव केसों की संख्या भी घट रही है, जो 15 हजार के नीचे पहुंच गई है। मंगलवार तक प्रदेश में 14 हजार 250 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 6 लाख 88 हजार 462 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

बीते मंगलवार को 1 लाख 8 हजार 347 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई, जिसमें 1174 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सबसे अधिक कोरोना के 132 नए केस अकेले पटना से है। जबकि, पूर्णिया में 72 नए केस मिले हैं। वहीं सबसे कम एक नया मामला कैमूर जिले में मिला है। राज्य में नए पॉजिटिव मामलों में लगातार कमी होने के बाद भी सभी 38 जिलों में एक्टिव केस मौजूद हैं। एक भी जिला अभी तक पूरी तरह से कोरोना फ्री नहीं हो पाया है।
कोरोना से बचाव के लिए राज्य में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। 1 जून को 48 हजार 139 नए लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 4 लाख 90 हजार 522 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। जबकि, मंगलवार को 9 हजार 215 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। अब तक राज्य में 20 लाख 1 हजार 204 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं बता दें कि आज से यानी की बुधवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। हालांकि कई चीजों में सरकार ने रियायतें दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications