बिहार में सियासी बवाल, अलग पार्टी बना सकते हैं मांझी

पटना। बिहार में सियासी संकट बरकरार है। एक ओर दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सामने समर्थक विधायकों की परेड कराने में जुटे हैं तो वहीं बिहार में बैठे सीएम जीतनराम मांझी अपनी कुर्सी पर बनें रहने के लिए नई राजनीतिक पार्टी बनाने को तैयार कर रहे हैं।

jitan ram manjhi

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जीतनराम मांझी अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। दरअसल जेडीयू ने जीतनराम मांझी को पार्टी से निकाल दिया है, लेकिन मांझी सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में ज्यादा संभावना इस बात की है कि वे किसी और पार्टी में जाने की बजाए अपनी पार्टी बना सकते हैं।

नई पार्टी बनाने की दिशा में मांझी ने जेडीयू के कुछ विधायकों के साथ-साथ राजद के भी एक धड़े का समर्थन हासिल कर लिया है। अगर सबकुछ सही रहा तो मांझी सबको मिलाकर अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। इस बीच पटना हाईकोर्ट ने नीतीश के जेडीयू विधायक दल के नेता चुने जाने को गैरकानूनी ठहरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+