बिहारः महीनों बाद खुला स्कूल तो साथियों को देख चेहरे खिले, सीएम ने कहा- संभावित तीसरी लहर के लिए हम तैयार
पटना। बिहार में कोरोना की तीसरी लहर के बीच सोमवार यानी कि आज से 10वीं कक्षा के ऊपर के स्कूल-कॉलेज खुल गए। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों और उच्च संस्थानों के साथ ही निजी विद्यालय, मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों और उच्च शिक्षा संस्थान भी खुल गए। सरकार ने संस्थानों को 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ खोलने का आदेश दिया है। हालांकि पहले दिन बच्चों की मौजूदगी काफी कम रही। सरकारी स्कूलों में तो पहले दिन काफी कम आए जबकि निजी स्कूलों में संख्या कुछ अधिक रही।

पटना के स्कूलों में तो संख्या काफी कम दिखी। प्रदेश के 38 जिलों में यही हाल रहा। ग्रमीण क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में तो और भी खराब स्थिति रही। वहीं कोरोना गाइडलाइन को लेकर पटना के जेडी महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. श्यामा सिंह ने बताया कि हमने एक पोर्टल पेश किया है जहां छात्र, शिक्षक प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं और केवल टीकाकरण वाले लोगों को ही अनुमति है। मास्क अनिवार्य हैं। ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावी होंगी। प्रैक्टिकल कक्षाएं 50% मोड में होंगी।
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर हम पूरी तरह से सतर्क हैं। केंद्र भी अलर्ट मोड पर है। हम ऑक्सीजन समेत हर चीज का इंतजाम कर रहे हैं। अस्पताल और अधिकारी तैयार हैं। सब होश में हैं। हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications