बिहार: लूट में नाकाम रहने पर होमगार्ड के दो जवानों को मारी गोली, मौत
Vaishali News, वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में बदमाशों ने लूट की कोशिश के दौरान एक बैंक के सामने अंधाधुंध फायरिंग। इस गोलीबारी में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि घटना महुआ थाने क्षेत्र के महुआ बाजार की है। घटना के बाद मऊके पर अफरातफरी मच गई।

दरअसल बिजली विभाग में तैनात सुरक्षाकर्मी वीरेंद्र राय और मनोज सिंह अन्य बिजलीकर्मियों के साथ महुआ बाजार के सेंट्रल बैंक शाखा में कैश जमा करने पहुंचे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधी बैंक के बाहर खड़ी कैश वैन के पास पहुंचे और लूट का प्रयास किया। होमगार्ड के जवानों ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसकी जद में आकर कैश लेकर पहुंचे एक होमगार्ड जवान वीरेंद्र राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे जवान मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी महुआ पीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों को चिन्हित करने में लगी है। पुलिस के मुताबिक घटना के पहले ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सारा कैश बैंक में जमा कर दिया था जिसके बाद बैंक के बाहर पहुंचे अपराधियों ने लूट के दौरान गाड़ी में पैसे न देख होमगार्ड जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications