'हमरा के खाली चुम्मा दीजिएगा...', बिहार में डॉक्टर ने ANM से मांगा kiss, ऑडियो वायरल
कटिहार, 06 मार्च: बिहार के कटिहार में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का एक एएनएम के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में कथित रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एएनएम से 'चुम्मा' देने की मांग कर रहे हैं। ये आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एएनएम द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, एएनएम स्वास्थ्यकर्मी पिछले कई दिनों से चिकित्सा पदाधिकारी पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। मामला समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है। इस मामले में एएनएम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले कई दिनों से वह लगातार उसे अपशब्द के साथ अनैतिक बर्ताव कर रहे हैं। अब तो फोन पर ही उनसे चुम्मा मांगने लगे हैं। डॉक्टर का एएनएम से किस मांगने का आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है।

आरोपी डॉक्टर ने सफाई में कही ये बात
इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी नतिनी के साथ खेलने के दौरान फोन पर यह शब्द कहा है। पूरा मामला महिला स्वास्थ्यकर्मी के ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है, जिस कारण से उन पर इस तरह का गलत आरोप लगाया जा रहा है।

पीड़िता ने कहा - मुझे न्याय चाहिए
पीड़िता ने कहा, ''मुझे डॉ. विनय कुमार सिंह के अनैतिक व्यवहार के खिलाफ न्याय चाहिए। उसने मुझे उसे चूमने के लिए कहा और नहीं मानने पर मुझे बर्बाद करने की धमकी दी। मैंने अपने फोन पर उसकी आवाज की रिकॉर्डिंग कर रखी है।'' इस मामले में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये ऑडियो कटिहार जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications