93 लड़कियों के साथ 4 घंटों तक ट्रेन में होती रही छेड़छाड़

93 School girls sexually harassed on Patna train
पटना। बिहार जा रही एक ट्रेन में 93 लड़कियों के साथ छोड़खानी का मामला सामने आया है। बिहार में गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से पटना से लौट रहीं स्कूली छात्राओं के साथ चार घंटे तक छेड़छाड़ और शर्मनाक हरकतें होती रही लेकिन यात्रियों की सुरक्षा में तैनात जवान मूकदर्शक बने रहे।

ट्रेन में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हो रही थी, लेकिन लोग चुपचाप मूकदर्शक बनकर देखते रहे। घटना शनिवार रात को हुई, जब गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में धनबाद के कार्मल स्कूल की 93 छात्राएं पटना के दीघाघाट में पर्यावरण पर आधारित एक शैक्षणिक कैंप से भाग लेकर लौट रहीं थी। ट्रेन के एस-1 में 34 और बी-1 में 59 सीटें शिक्षिकाओं व छात्राओं के लिए रिजर्व थीं।

रिर्जव सिट होने के बावजूद उनकी सीटों पर पहले से ही कुछ छात्र जमा थे। जब छात्राओं ने उन्हें उठने को कहा तो वो नहीं माने इस पर छात्राओं के साथ गई शिक्षिकाओं ने जीआरपी से शिकायत की। जवानों की दखसअंदाजी के बाद छात्र सीट से नहीं उठे। करीब पौने 12 बजे ट्रेन खुली तो शिक्षिकाएं और छात्राएं किसी तरह ट्रेन में सवार हुई। उन्होंने अपनी सीट रिजर्व होने के बावजूद भी केवल 10 सीट ही देने की गुजारिश की, लेकिन लड़के गुंडई शुरू कर दी।

गुंडागर्दी पर उतरे लड़कों ने लड़कियों के साथ बदतमीजी शुरु कर दी। उनके साथ भद्दे-भद्दे कमेंट करते हुए छेड़खानी पर भी उतर आए। शिक्षिकाओं ने जब विरोध किया तो हाथापाई तक कर डाली। चार घंटे तक यह सब होता रहा, लेकिन लड़कों की गुंडागर्दी रोकने के लिए न तो जीआरपी का कोई जवान पहुंचा, न ही टीसी। ट्रेन के धनबाद पहुंचने के बाद टीचर और छात्राओं ने विरोध जताया और डीआरएम, जीआरपी, रेल एसपी और धनबाद एसपी को लिखित शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+