बाबा के घर से 66 लाख और हथियार बरामद, करता था महिलाओं का यौन शोषण

Patna news, बिहार। बिहार के सिवान में पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का कारोबार करनेवाले बाबा का भंडाफोड़ किया है। सिवान एएसपी काँतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गौरा में पुलिस ने इस कार्रवाई में बाबा के अड्डे से 66 लाख रुपये कैश, भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा, एक पिस्टल,12 कारतूस,आपत्तिजनक दवाइयां,लैपटॉप और नोट गिनने की मशीन भी बरामद किया है। ढोंगी बाबा का नाम सईद असगर उर्फ मस्तान बाबा है जो पुलिस की इस कार्रवाई की भनक मिलते ही मौके से फरार हो गया।

66 lakh money recovered from fradulent baba in bihar

हालांकि पुलिस ने ढोंगी बाबा के दो चेलों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मौके से बेड़ियों में जकड़े 3 लोगों को भी मुक्त कराया है। पुलिस को सूचना मिली थी की सईद असगर उर्फ मस्तान बाबा इलाज के नाम पर झाड़फूंक कर लोगों को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं जो लोग यहां इलाज कराने आते थे उनके पैरों में ये ढोंगी बाबा लोहे की जंजीर लगा देता था। इतना ही नहीं इलाज कराने आनेवाले महिलाओं का बाबा यौन शोषण भी करता था। सिवान पुलिस के मुताबिक इस बात का खुलासा बाबा के पास आनेवाली एक महिला ने किया जिसके बाद पुलिस ने बाबा के ठिकाने पर छापा मारा। पीड़ित महिला ने बताया की उसके परिवार वाले उसे 11 महीने पहले बाबा के पास लेकर आये थे जिसके इलाज के नाम पर बाबा रोजाना पिटाई करता था।

66 lakh money recovered from fradulent baba in bihar

वहीं महिला ने ढोंगी बाबा पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करने की भी बात कही। महिला के मुताबिक जब वो घर जाने की बात कहती, बाबा उसकी पहले से ज्यादा पिटाई करता था। सूत्रों के मुताबिक ढोंगी मस्तान बाबा के सिर पर कई नेताओं, मंत्रियों और पुलिस पदाधिकारियों का हाथ होने की भी बात सामने आई है जिसके कारण बाबा को कोई पकड़ नहीं पाता था। फिलहाल पुलिस फरार बाबा की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+