पटना को फिर से दहलाने की साजिश नाकाम, गांधी मैदान में मिले 5 जिंदा बम

पुलिस को ये बम गांधी मैदान के पुलिस सूचना कक्ष, चिल्ड्रेन पार्क के समीप से बरामद किए गए हैं। 27 अक्टूबर को हुंकार रैली को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के संबोधित किए जाने के पहले और बाद में राजधानी में सीरियल ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 के आसपास लोग घायल हो गए थे।
धमाकों के बाद से ही तलाशी अभियान चलाई जा रही है। इसी दौरान गांधी मैदान में पुलिस को 5 जिंदा बम मिले है। बमों की तीव्रता क्षमता जानने के लिए इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रविवार को हुए धमाकों के बाद पटना पुलिस ने गांधी मैदान को सील कर उसकी स्कैनिंग की थी और धमाकों की जांच के लिए दिल्ली से पटना पहुंची एनआईए की टीम ने भी पटना रेलवे स्टेशन और गांधी मैदान में हुए विस्फोट स्थलों से जांच नमूने इकठ्ठे किए थे।












Click it and Unblock the Notifications