Patna : कोचिंग से लौट रही छात्रा को युवक ने दिनदहाड़े मारी गोली, CCTV में कैद वीडियो

पटना, 18 अगस्त: बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार बनने के बाद एक बार फिर अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं।राजधानी पटना में 16 साल की एक लड़की को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। मामला बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ले का है। लड़की कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी, रास्ते में ही उसे ही युवक ने उसे पीछे से गोली मार दी। छात्रा के गले में गोली लगी है। आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, लड़की का इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

छात्रा के गर्दन में फंस गई गोली

छात्रा के गर्दन में फंस गई गोली

घटना बुधवार की है। छात्रा बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के अपने कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए एक युवक ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली छात्रा के गर्दन में जाकर फंस गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में छात्रा को बायपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

छात्रा को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई। वहीं, घटना के बाद पुलिस भी काफी देर से पहुंची। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। सीसीटीवी में आरोपी साफ-साफ दिख रहा है। पुलिस की माने तो घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

ताबड़तोड़ वारदातों से दहला बिहार

ताबड़तोड़ वारदातों से दहला बिहार

बता दें, इससे पहले 10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+