बिहार चुनाव में नीतीश के 10 बयान, बोले मैं हारा तो जनता होगी लूज़र
पटना। बिहार चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। सभी चुनावी दल पूरी ताकत के साथ इस मैदान में कूद गये हैं। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी बिहार चुनाव का केंद्र बने हुए हैं।
ये है लालू यादव का मौसम विज्ञान और 5 सुतली बम
नीतीश कुमार जहां एक तरफ खुद को रात-दिन जनता के लिए काम करने वाला नेता बताते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कभी लालू की आलोचना करने के बाद उनके साथ गठबंधन को लेकर विरोधियों के निशाने पर हैं।
वाद-विवाद के बीच नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे बयान दिये हैं जिससे निसंदेह विपक्षी हमला बोलेंगे। आज एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में कई ऐसे बयान दिये जो बिहार के चुनाव के मद्देजनर से काफी अहम है।
- अगर बिहार जंगल राज है तो 2002 का गुजरात मंगलराज का परिचायक है।
- बिहार की जनता वोट नहीं करेगी तो जनता लूजर जनता होगी मैं नहीं।
- मौका देगी जनता तो काम करेंगे नहीं तो आराम करेंगे।
- केजरीवाल को बिहार चुनाव से क्या मतलब है।
- कोई बिहारी ही राज चला सकता है, बाहर का कोई भी बिहार को नहीं चला सकता है।
- लालूजी का अपना स्टाइल है उनपर हमला बोलियेगा तो वह भी जवाब देंगे अपने स्टाइल में देंगे।
- क्राइम को कंट्रोल करने के लिए कलेजा चाहिए और मैंने काम किया है।
- बिहार में जंगलराज ना आज है ना कल होगा, यहां अपराध कम करने का भाजपा में दम नहीं है।
- मोदी ने कभी गुजरात की हत्या के बारे में नहीं बोल, दोनों तरफ वही लोग थे।
- बीजेपी के दफ्तर से बैठकर मेरी छाती तोड़ने की बात होती है।













Click it and Unblock the Notifications