नाबालिग को अगवा कर जिंदा जलाया, तीसरे दिन मिली अधजली लाश को नोंच रहे थे कुत्ते

Patiala news, पटियाला। पटियाला से सटे एक गांव से लापता नाबलिग लड़की तीसरे दिन जिस हालत में मिली उसे देखकर देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। नाबालिग से रेप करने के बाद वहशी दरिंदों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की व उसे वहीं छोड़ गये। तड़पती पीड़िता ने दम तोड़ा तो लाश को कुत्ते नोंचते रहे।

horrific incident, minor girl kidnapped then burnt alive

आरोपियों का पुलिस अभी तक पता नहीं कर पाई। पीड़िता का परिवार सदमे में है। इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों में रोष है। पीड़िता के पिता जो खनौरी इलाके में मेहनत मजदूरी कर अपने चार बच्चों को पाल रहा था। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी जो पटियाला के खनौरी में एक सिलाई सेंटर में काम सीखने रोजाना जाती थी। 22 अप्रैल को भी उनकी बेटी रोज की तरह घर से काम सीखने गई। लेकिन शाम को जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। तालाश अभियान समय पर शुरू नहीं हो पाया। जिससे उनकी बेटी की जान नहीं बच सकी। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के आरोपों को नकारते हुये समय पर कार्रवाई करने का दावा किया है।

खनौरी के एसएचओ इंस्पेक्टर सोहन सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। उसके बाद पीड़िता के परिजनों ने ही पुलिस को बताया कि लड़की की लाश पास ही के सुआ गांव में गोविंन्दपुरा के नजदीक झाड़ियों में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर लाश बरामद की तो पता चला कि अधजली लाश को अवारा कुत्ते नोंच रहे थे। उसके साथ रेप होने का भी पता चला है। उन्होंने बताया कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये सिविल अस्पताल संगरूर में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं रखी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+