पानीपत में नशेड़ी बेटा मां से मांगता था रुपए, नहीं दिए तो घर पर ही रॉड से हत्या कर दी

पानीपत। हरियाणा में पानीपत के गांव राजापुर में एक बेटे ने नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे बेटे की तलाश में शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कृष्णा के तौर पर हुई। उसकी हत्या उसके बड़े बेटे ने की।

मां की हत्या कर भागा बड़ा बेटा

मां की हत्या कर भागा बड़ा बेटा

संवाददाता ने बताया कि, पुलिस जिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है, उसका नाम कृष्ण है। वो पिछले कई वर्षों से नशे की लत का शिकार है। खुद कमाने के बजाए मां से रुपए लेकर शौक पूरे करता था। इस बार जब उसने नशे के लिए फिर रुपए मांगे तो मां ने मना किया। दोनों में बहस हुई। उसी वक्त उसने मां को लोहे की रॉड से पीटा। इतना पीटा कि, मां की जान चली गई।

छोटे बेटे ने दी घटना की जानकारी

छोटे बेटे ने दी घटना की जानकारी

इस मामले में पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे से जानकारी जुटाई। हत्यारोपी के छोटे भाई यानी कि कृष्णा के छोटे बेटे राजवीर ने बताया कि मेरा बड़ा भाई कृष्ण मां से नशे के लिए पैसे मांगता था। पैसे नहीं देने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मुझे पता चला कि वो झगड़ा कर रहा है तो मैं मां के पास आया। मैंने देखा तो वो मुझे धक्का देकर वहां से भाग गया। मां वहीं मरी हुई पड़ी थी।

यह बोले डीएसपी सतीश वत्स

यह बोले डीएसपी सतीश वत्स

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि, स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई थी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। गांववाले कह रहे हैं कि, एक कलयुगी बेटे ने नशे की लत में अपनी मां की हत्या कर दी है। मां बड़ी गरीब थी। वो पैसे देने की हालत में नहीं थी और वो पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर कस्सी जैसी कोई रॉड से उसने माँ पर वार किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+