कोल्ड ड्रिंक-बिस्किट का लालच देकर पिता के दोस्तों ने की 6 साल की मासूम से हैवानियत, गिरफ्तार

पानीपत। पानीपत के मॉडल टाउन एरिया में छह साल की मासूम से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले दो युवकों बच्ची को बहाने से बुलाया और उसके फैक्ट्री के अंदर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद लहूलुहान हालत में उसपर बोरा डालकर फरार हो गए। बच्ची की तलाश में उसका पिता मौके पर पहुंचा तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। बच्ची ने रोते-बिलखते मां-बाप को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बच्ची के पिता के दोस्त थे।

six year old girl misdeeds in panipat accused arrested

ठंडा पानी लेने गई थी बच्ची

दरअसल, आरोपी युवक बच्ची के पड़ोस में ही रहते हैं। बच्ची फैक्ट्री से पीने के लिए ठंडा पानी भरने के लिए गई थी, तभी आरोपी ने उसे बिस्किट दिए और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। फिर फैक्ट्री में ले जाकर दरिंदगी की। डेढ़ घंटे तक बच्ची घर नहीं लौटी तो पिता तलाशते हुए मौके पर पहुंच गए। आरोपी बच्ची के नग्न शरीर पर बोरा डाल कर भाग गए। बच्चे के शरीर पर खून था और वह सहमी हुई थी। पिता रोती हुई बच्ची को उठाकर घर ले आया। बच्ची ने रोते हुए माता पिता को आपबीती बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिता ने जब आरोपियों से इस बारे में पूछा तो बच्ची को झूठा बताने लगे और मारने की धमकी देने लगे। तब बच्ची के पिता ने समाजसेवी पवन को फोन किया। पवन ने पुलिस तक मामला पहुंचाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर यूपी के जौनपुर निवासी अभिषेक यादव व नेपाल निवासी शिवचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की उम्र 25 साल बताई जा रही है। नेपाल निवासी बच्ची के पिता मॉडल टाउन एरिया की एक फैक्ट्री में काम करता है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+