हरियाणा में प्रेमी से शादी करके घर से भाग गई बेटी, आहत मां-बाप और भाई ने नहर में डूबकर दी जान

पानीपत। हरियाणा में फतेहाबाद के रतिया इलाके में एक परिवार नहर में डूबकर मर गया। परिवार का मुखिया अपने बेटे और पत्नी के साथ कार से आया था, वही कार उसने नहर में कार कुदा दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। उनकी लाशें सोमवार सुबह निकाली जा सकीं। पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त परिवार की बेटी ने भागकर किसी लड़के से शादी कर ली थी। जिससे परिवार सदमे में था।

Parents End their life due to love marriage of daughter

संवाददाता के अनुसार, मृतकों की पहचान निरंजन (51), नीलम (पत्नी) और अर्श (11 वर्षीय बेटे) के रूप में हुई। वे तीनों रविवार से गायब थे। तीनों बिना किसी को बताए घर से कार में निकले थे। जब नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद निरंजन के भाई ने रविवार रात को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।

कुछ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि रतिया में रत्नगढ़ के पास नहर में एक कार डूबी हुई मिली है। जिसके बाद पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। कार में तीनों लापता सदस्यों की लाशें दिखीं। कई स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ने नहर में गाड़ी कुदाई थी। जिसके बाद परिवार के आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जाने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+