बीच सड़क पर प्रेमिका ने पति को छुआ तो पत्नी ने कहा- मेरे पति को मेरे सामने तो हाथ न लगा, नहीं तो कूद जाऊंगी

पानीपत। हरियाणा के पानीपत स्थित जीटी रोड पर आधी रात को उस वक्त अचानक हंगामा खड़ा हो गया, जब पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। दरअसल, पति अपनी प्रेमिका के साथ कार में बैठा था। तभी पत्नी देवर के साथ आ धमकी और इस दौरान उनके बीच खूब घमासान हुआ। पत्‍नी और उसके देवर ने छिपकर इन दोनों को पकड़ा। थोड़ी ही देर में परिवार के लोग भी एकत्रित हो गए। फिर पुल के नीचे रात करीब दो बजे तक हंगामा होता रहा।

देवर के साथ पति को ढूंढने निकली थी महिला

देवर के साथ पति को ढूंढने निकली थी महिला

हंगामा इतना बढ़ा की पति ने खुद ही गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ ले गई। दोनों के ही दो-दो बच्‍चे हैं। मामला मॉडल टाउन एरिया का है। पति देर रात तक घर नहीं लौटा तो पत्‍नी ने देवर से कहा कि फोन मिलाकर पूछो कि कहां है। फिर पति ने फोन पर कहा कि थोड़ी देर में आ जाएगा। लेकिन शक होने पर पत्‍नी और देवर उन्‍हें तलाशने के लिए निकल पड़े।

बीच सड़क पर खड़ी थी प्रेमिका की स्कूटी

बीच सड़क पर खड़ी थी प्रेमिका की स्कूटी

जीटी रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के सामने एक्टिवा खड़ी दिखाई दी। देवर ने इसे पहचान लिया। देवर ने भाभी को बताया कि ये तो उसी महिला की है, जो उनके कार्यालय में काम करती थी। इसने भाई को फंसाया हुआ है। पत्‍नी, देवर और दो पड़ोसी वहीं पर पास में छिप गए। वे दोनों के लौटने का इंतजार करने लगे। करीब 12 बजे एक्टिवा के पास कार पहुंची और महिला कार के अंदर चली गई।

पत्नी ने रेलिंग से लगा दी छलांग

पत्नी ने रेलिंग से लगा दी छलांग

ये देखते ही हाईवे पर ही सभी दौड़ पड़े। पत्‍नी ने तो रेलिंग से छलांग लगा दी। देवर ने गाड़ी की चाबी छीन ली। पति व उसकी प्रेमिका को जबरन गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश होने लगी। हालात काबू में नहीं रहने पर पति ने भी हंगामा कर दिया। वह बोला कि मैं तो इसके साथ ही जाऊंगा। पत्‍नी एक तरफ अपने पति को कोस रही थी कि वह प्रेमिका के साथ क्‍यों घूम रहा है।

पति को पीटने पर कहा-जाने दो जैसा भी है मेरा है

पति को पीटने पर कहा-जाने दो जैसा भी है मेरा है

दूसरी तरफ जैसे ही परिजनों ने पति की पिटाई करनी चाही तो बोली कि मेरे पति को कुछ मत कहो। जैसा भी है, मेरा है। इस झगड़े के दौरान प्रेमिका जब उसके पति को हाथ लगाती तो रोने लगती। कहती मेरे पति को मेरे सामने तो हाथ न लगा। अगर हाथ नहीं हटाया तो यहीं जीटी रोड पर ट्रक के नीचे आ जाऊंगी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+