हरियाणा के लड़के से ऑनलाइन लूडो खेलते समय प्‍यार में पड़ी ओडिशा की लड़की, फिर क्‍या हुआ?

पानीपत। ओडिशा की एक लड़की को ऑनलाइन लूडो खेलते समय हरियाणा के एक लड़के से प्यार हो गया। लड़की लड़के के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि वह अपने घर से भाग निकली और लड़के से शादी करने के लिए पानीपत पहुंच गई। हालांकि, फिर एक अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद शादी नहीं हो सकी। दरअसल, लड़का-लड़की...दोनों के नाबालिग होने के कारण शादी रुक गई।

ओडिशा की लड़की और हरियाणवी लड़के का प्‍यार

ओडिशा की लड़की और हरियाणवी लड़के का प्‍यार

बता दें कि, ओडिशा की एक लड़की के साथ शादी की रस्म सोमवार को पानीपत में लड़के के घर होनी थी। लड़का अपने परिवार के साथ पानीपत के सोनाली रोड के स्लम इलाके में रह रहा है। जहां समारोह में उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। वहीं, जब पानीपत में बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि, शादी हो रही है और लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं। तब रजनी गुप्ता आ पहुंचीं। फिर रजनी गुप्ता ने शादी रुकवाई और कहा कि लड़के के परिवार ने उसके वयस्क होने का कोई सबूत नहीं दिया।

2 अक्टूबर को घर से भाग आई लड़की

2 अक्टूबर को घर से भाग आई लड़की

अधिकारी रजनी गुप्ता ने कहा, "इस मामले में हमें पता चला है कि ये लड़का और लड़की दो साल पहले से ऑनलाइन लूडो खेल रहे थे और वे एक-दूसरे के दोस्त बन गए। बाद में उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 2 अक्टूबर को लड़की अपनी बड़ी बहन को बताकर घर से भाग गई और यहां पहुंच गई।"

नाबालिग होने की वजह से नहीं हो सकी शादी

नाबालिग होने की वजह से नहीं हो सकी शादी

बकौल रजनी गुप्ता, "लड़की की मां को भी इस लड़के के बारे में पता था, लेकिन उसने अपनी बेटी की शादी उससे करने से इनकार कर दिया था। लड़की ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह यह साबित करने के लिए दस्तावेज नहीं दिखा सकी कि वह वयस्क है।"

ऑनलाइन गेमिंग से बचें बच्‍चे
अधिकारी ने बताया कि, लड़के के चार और छोटे भाई हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग से बचना चाहिए और लोगों को बाल विवाह पर रोक के प्रति जागरूक होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+