प्रेमी के बाद मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, टीवी की तेज आवाज में दब गई चीखें

पानीपत। हरियाणा में पानीपत की इंद्रा कॉलोनी में देर रात माँ बेटी की हत्या कर दी गई। हमलावर ने दोनों की तेजधार हथियार से मारा। उस वक्त घर में टीवी चल रहा था, शायद उसी की आवाज में चीखें दब गईं। करीब 23 घंटे तक टीवी चलता रहा। घटना का पता तब लगा, जब पड़ोसी देखने के लिए आए। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाशें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाईं और पड़ताल शुरू कर दी।

संवाददाता ने बताया कि, आज से 11 दिन पहले इसी घर में महिला के प्रेमी की भी हत्या हुई थी। महिला के बेटे ने ही अपने माँ के प्रेमी को मारा था। उस महिला का बेटा फिलहाल हत्या के आरोप में जेल में बंद है। वहीं, पुलिस में मृतिका की बेटी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया।

Mother-daughter brutally murdered at home in Panipat

बीती रात जिनकी हत्या हुई, उनकी पहचान रानी और उसकी बेटी गीता उर्फ अंजलि के तौर पर हुई। दोनों के शव खून से लथपथ थे और उन पर हत्यारे या हत्यारों ने बेरहमी से 15 से अधिक बार वार किया था। पुलिस के अनुमान मुताबिक, वारदात वीरवार की रात 10 से 11 बजे के बीच अंजाम दी गई। जिस वक्त दोनों मां-बेटी टीवी देख रहीं थीं, तभी घर में कोई दाखिल हुआ और हत्या की। वीरवार की पूरी रात और शुक्रवार की रात तभी जब टीवी की आवाज कम नहीं हुई तो पड़ोसियों ने बार-बार घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

Mother-daughter brutally murdered at home in Panipat

सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में रानी का शव बेड पर पड़ा था और बेटी का फर्श पर पड़ा था। दोनों को चाकू से बुरी तरह गोदा गया था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+