भाजपा ने 154 वादे किए थे एक भी पूरा नहीं किया, खट्टर सरकार धोखा है, हरियाणा बचाओ मौका है: हुड्डा

पानीपत। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। इससे पहले ही यहां सियासी दलों के अगुआ एक-दूजे पर निशाना साधने लगे हैं। बीते दिनों भाजपा द्वारा जन आर्शीवाद यात्रा निकाले जाने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में भाषण ​देकर मौजूदा सरकार पर हमला बोला। हुड्डा ने कुरुक्षेत्र के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, चुनाव से भाजपा ने 154 वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। खट्टर सरकार एक धोखा है और हरियाणा बचाओ ये मौका है।''

bhupinder singh hooda

भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब ऐसा कह रहे थे, तो उनके साथ कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। हुड्डा ने अरोडा, जयप्रकाश जेपी व गगनजोत संधू तथा उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के आने से प्रदेश में चुनावी फिजा बदलेगी। हरियाणे की जनता आपसी भाईचारा खत्म करने वाली भाजपा सरकार का सफाया करेगी और बागडोर फिर कांग्रेस के हाथों में सौंपेगी।''

bhupinder singh hooda

इनेलो के 4 नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस ज्वॉइन की थी
कांग्रेस ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को बड़ा झटका देते हुए इनेलो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ कई बड़े नेताओं को पार्टी में हाल ही एंट्री दी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनेलो में 15 साल प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री रहे अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, दो बार विधायक रहे प्रदीप चौधरी के साथ पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इनेलो के नेताओं के अलावा कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश ने भी कांग्रेस में आ गए हैं। जयप्रकाश विधानसभा में ज्यादातर मुद्दों पर कांग्रेस का साथ देते रहे थे। अब वह परमानेंट कांग्रेसी हो गए हैं। वहीं, इनेलो के विधायकों की संख्या नगण्य होती चली गई। इस पार्टी में अब बहुत कम ही नेता बचे हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में इनेलो काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर, फिर उसके विधायक लगातार कम होते चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+