पंचकूलाः सड़क हादसे में मां की हो गई थी मौत मगर गर्भ में बच्चे की चल रही थी सांसें फिर हुआ चमत्कार!

पंचकूला। हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रक के चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना पंचकूला जिले के अमरावती थाना क्षेत्र का है। गर्भवती महिला अपने पति के साथ चंडी कोटला से अलीपुर टाउन गांव जा रही थी तभी ट्रक ने टक्कर मारी और महिला के सिर पर टायर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई हालांकि इस दौरान उसका पति बाल-बाल बच गया।

panchkula road accident mother birth to child

इस हादसे में हैरान करने वाली बात तो यह है कि हादसे में जिस महिला की मौत हुई है। वह महिला 9 महीने की गर्भवती थी और हादसे में महिला की तो मौत हो गई और जब उसको अस्पताल लाया गया तो पेट में पल रहे बच्चे की धड़कन चल रही थी। तभी अस्पताल द्वारा महिला की इमरजेंसी डिलीवरी कर बच्चे को पेट से बाहर निकाला गया और पेट में पल रहे बच्चे की डिलीवरी होने के बाद बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि जिस प्रकार से यह हादसा हुआ है और पेट से बच्चे को निकाला गया है उसके बाद बच्चे की स्थिति क्या होगी। उस बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है लेकिन अस्पताल प्रशासन बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+