पलवलः युवती के साथ गैंगरेप कर आरोपियों ने नीम के पेड़ से लटकाया

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के हथीन खंड के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ राजस्थान के भरतपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारादात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्या कर शव को नीम के पेड़ से लटका दिया गया।

पिता ने लगाया गैंगरेप का आरोप

पिता ने लगाया गैंगरेप का आरोप

पूरा मामला राजस्थान के कामां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली वे पोस्टमार्टम कराकर शव को पलवल ले आए। मृतक युवती के पिता ने छह नामजद सहित चार दूसरे लोगों के खिलाफ गैंगरेप, लूटपाट और हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। थाना अधिकारी के मुताबिक मृतका के पिता ने आरोप लगाए हैं कि तीन युवक उसकी पुत्री की हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गए। उसके बाद उन्होंने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

नीम के पड़े से लटका मिला शव

नीम के पड़े से लटका मिला शव

थानाध्यक्ष धर्मेश दायमा ने बताया कि मृत पीड़िता का पति ट्रक चालक है और वो घटना के वक्त मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय विवाहिता का शव सोमवार को रोशियाका गांव के जंगल में नीम के पेड़ से लटका पाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लगातार बढ़ रही हैं वारदात

लगातार बढ़ रही हैं वारदात

बता दें कि हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में एक छात्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जान बचाने की गुहार लगाई थी। सीएम की जनसुनवाई में पहुंची छात्रा अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़ी ती। उसने गुहार लगाया था कि मुख्यमंत्री जी मुझे बचा लो। दरिंदे मुझे जिंदा जला देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+