पलवल: होली पर शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या, पत्नी और पिता को पर भी हमला

पलवल। पलवल के गांव रिंडका में होली के मौके पर पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने मृतक की पत्नी व पिता पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हथीन थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

man killed on holi festival in palwal

हथीन थाना इंचार्ज सत्यनारायण ने बताया कि गांव रिंडका निवासी ऋृषिपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी गिर्राज के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसको लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका हैं। गिर्राज का परिवार उसी बात की रंजिश पाले हुए है। होली के पर्व पर शाम चार बजे वह अपने पुत्र सतीश के साथ घर पर मौजूद था। उसी दौरान गिर्राज, रणवीर उर्फ बल्लो, चरण, वेदन उर्फ वेदप्रकाश, होतीलाल, विजन, ममता, पुष्पा मीनू व सुमन घर पर आए और गाली-गलौच करने लगे।

पीड़ित के पुत्र सतीश ने घर से बाहर निकलकर उन लोगों का विरोध किया तो उन्होंने मिलकर सतीश पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित व सतीश की पत्नी विनोद ने सतीश को बचाने का प्रयास किया उन पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने लहुलुहान हुए अपने पुत्र सतीश को उपचार के लिए लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+