पाक सेना ने पीएम शरीफ से पूछा जिंदल के साथ बातचीत में जाधव पर क्यों की बात
भारत के बिजनेस टायकून सज्जन जिंदल से मुलाकात के बाद पाकिस्तान सेना ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछा कि जिंदल के साथ बातचीत में क्यों की गई कुलभूषण जाधव पर चर्चा।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत के बिजनेस टायकून सज्जन जिंदल की मुलाकात ने पीएम शरीफ की जिंदगी में तूफान लाकर रख दिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से इस मुलाकात को लेकर तो सवाल पूछे ही गए साथ ही यह भी जानने की कोशिश की गई कि आखिर उन्होंने इस मुलाकात में कुलभूषण जाधव पर चर्चा क्यों की?

पाक जनरल परेशान
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट की ओर से मौत की सजा सुनाई गई है। यह बात तो तय है कि पाक ने यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया कि भारत के साथ जो शांति प्रक्रिया चल रही है उसे पटरी से उतार दिया जाए। पाक सेना की ओर से शरीफ और जिंदल की मीटिंग पर सवाल पूछे गए तो पीएम ने साफ कर दिया कि यह मुलाकात सिर्फ बैक चैनल डिप्लोमैसी का हिस्सा थी। जिंदल से शरीफ की मुलाकात ने पाक सेना और इसके मुखिया जनरल कमर जावेद बाजवा को नाराज कर दिया है। सेना प्रमुख बाजवा का मानना है कि पीएम शरीफ को जिंदल के सामने जाधव पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। शरीफ ने सेना के नेतृत्व को बता दिया है कि जिंदल के साथ मुलाकात सिर्फ भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के मकसद से हुई थी।
फिलहाल सजा पर रोक
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई है। हालांकि इंटरनेशनल कोर्ट ने पाकिस्तान के इस फैसले पर रोक लगा दी है। जैसे ही पाकिस्तान सेना को इस बात की जानकारी मिली कि मीटिंग के जाधव पर भी बात हुई है वैसे ही सेना में एक अजीब सी हलचल भी पैदा हो गई। पीएम शरीफ ने सेना के सामने दावा किया है कि जो भी बातचीत हुई है वह जाधव से जुड़ी नहीं थी। उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ दोनों देशों के बीच तनाव को कम करना था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications