कौन हैं सवेरा प्रकाश, पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला, जिसने आम चुनावों के लिए किया नामांकन
Pakistan Saveera Parkash: पाकिस्तान में पहली बार एक हिंदू महिला सवेरा प्रकाश ने आगामी चुनावों में एक सामान्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले की रहने वाली सवेरा प्रकाश ने अधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसा करने वाली वो पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला हैं।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सवेरा प्रकाश ने बुनेर जिले में पीके-25 की सामान्य सीट के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के चुनाव के लिए 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं।

Who is Saveera Parkash: कौन हैं सवेरा प्रकाश
- हिंदू समुदाय से आने वाली सवेरा प्रकाश ने डॉक्टरी की पढ़ाई की है। सवेरा प्रकाश ने एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है। प्रकाश के पिता ओम प्रकाश भी एक डॉक्टर थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं।
- वर्तमान में सवेरा प्रकाश बुनेर जिले में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की महिला विंग की महासचिव हैं। सवेरा प्रकाश पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता हैं।
- सवेरा प्रकाश के पिता ओम प्रकाश पिछले 35 सालों से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े हुए हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वह भी चुनाव में हिस्सा ले रही हैं।
- कौमी वतन पार्टी (Qaumi Watan Party) से जुड़े स्थानीय राजनेता सलीम खान ने कहा है कि सवेरा प्रकाश बुनेर की पहली महिला हैं, जिन्होंने सामान्य सीट से आगामी चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया है।
चुनाव लड़ने पर क्या बोंली सवेरा प्रकाश?
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सवेरा प्रकाश ने कहा, ''मैं क्षेत्र के गरीबों के लिए काम करने में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती थीं। मैंने 23 दिसंबर (शुक्रवार) को अपना नामांकन पत्र जमा किया था।''
सवेरा प्रकाश ने क्षेत्र में महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने, उनके लिए एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने और उन्हें उनके अधिकार प्राप्त करने में मदद करने की अपनी इच्छा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, 'महिलाओं को "दबाया और उपेक्षित" किया गया है, खासकर विकास क्षेत्र के संबंध में, इसलिए मैं उनके लिए काम करना चाहती हूं।
'मानवता की सेवा करना मेरे खून में है'
मेडिकल पेश से आने वाले सवेरा प्रकाश ने इस कहा कि, ''मानवता की सेवा करना मेरे खून में है। चुनाव लड़ने का फैसला मैंने अपने मेडिकल करियर के दौरान सरकारी अस्पतालों में खराब प्रबंधन और लाचारी को देखते हुए लिया था।''
जब सवेरा प्रकाश से PPP पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मुझे टिकट मिलेगा, वरिष्ठ नेतृत्व ने मेरे पिता से उन्हें सामान्य सीट के लिए लड़ने देने का अनुरोध किया था।'












Click it and Unblock the Notifications