लाहौर ब्‍लास्‍ट के बाद पीएम मोदी ने फोन पर क्‍या कहा पीएम नवाज से

लाहौर। रविवार को ईस्‍टर के मौके पर पाकिस्‍तान के शहर लाहौर स्थित पार्क में जब लोग जश्‍न के लिए इकट्ठा हुए तभी अचानक एक सुसाइड ब्‍लास्‍ट हुआ। इस ब्‍लास्‍ट में 72 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन किया।

lahore-blast-pm-modi-calls-nawaz

लड़ाई में न हो कोई समझौता

पीएम मोदी ने अपनी इस फोन कॉल में साफ कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ जो लड़ाई चल रही है, उसमें किसी तरह को कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें कि दिसंबर 2015 में पीएम नवाज शरीफ के जन्‍मदिन पर पीएम मोदी कुछ घंटों के लिए लाहौर शहर ही पहुंचे थे। विदश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप ने इस बाबत जानकारी दी।

स्‍वरूप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए भी इस ब्‍लास्‍ट की घोर निंदा की है।

लाहौर में नवाज से बोले मोदी तो बोले जंग करके क्या पाया

लाहौर ब्‍लास्‍ट के बाद पीएम मोदी ने किया फोन

लाहौर ब्‍लास्‍ट के बाद पीएम मोदी ने किया फोन

-
-
-
-
-

और हमलों के लिए रहो तैयार

लाहौर ब्‍लास्‍ट की जिम्‍मेदारी जमात-उल-अहरार ग्रुप ने ली है। यह ग्रुप तालिबान से अलग हो कर बना है। ब्‍लास्‍ट के बाद इस आतंकी संगठन के प्रवक्‍ता अहसानुल्‍लाह एहसन ने कहा कि संगठन लाहौर ब्‍लास्‍ट के जरिए पीएम शरीफ को यह संदेश देना चाहता था कि अब हम लाहौर तक आ पहुंचे हैं।

संगठन ने रविवार को हुए सुसाइड ब्‍लास्‍ट की तर्ज पर और हमलों की धमकी भी दी है। संगठन ने अपने संदेश में साफ कहा है कि उनका निशाना क्रिश्चियंस थे।

लाहौर में आज भी जिंदा है आतंकी कसाब

क्‍या है लाहौर की अहमियत

लाहौर पाकिस्‍तान के कुछ सबसे अमीर शहरों में शुमार है और यहां पर काफी स्‍वतंत्र विचारों वाले लोग रहते हैं। इसके अलावा लाहौर कई राजनीतिक शक्तियों का गढ़ है जिसमें सबसे अहम हैं प्रधानमंत्री नवाज शरीफ। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लाहौर ने छोटे-बड़े कई खतरनाक आतंकी हमलों को झेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+