भारतीय सेना की कार्रवाई पर पाकिस्तान बोला, सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब देंगे
इस्लामाबाद। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद 28 सितंबर को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर भारतीय सेना ने कई आतंकियों का खात्मा किया है। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय सेना की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि शांति को लेकर हमारी इच्छा को हमारी कमजोरी न समझा जाए।

भारतीय सेना की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर नवाज शरीफ ने कहा कि हम अपने देश की सुरक्षा करने और किसी भी हमले से बचाने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तान की इंटर स्टेट पब्लिक रिलेशन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवानों भी मारे गए हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि भारतीय सेना की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और 9 सैनिकों की हालत गंभीर है।
पाकिस्तान की इंटर स्टेट पब्लिक रिलेशन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अगर भारत पाकिस्तान की जमीन पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो हम उसका जवाब देंगे।












Click it and Unblock the Notifications