Video: इमरान खान ने पाकिस्तान को फिर किया 'शर्मसार', देखिए SCO में उनकी 'उठक-बैठक' का वायरल वीडियो
Recommended Video
बिशकेक। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर से अपने ही देश में आलोचना का शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक में आयोजित शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेन (एससीओ) समिट के दौरान इमरान ने प्रोटोकॉल तोड़ा और अब उनका न सिर्फ मजाक उड़ाया जा रहा है बल्कि इसका वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। बिशकेक में इस बार भारत और पाकिस्तान दोनों ही पूर्ण सदस्य के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।
इमरान की ही पार्टी ने शेयर किया वीडियो
सबसे दिलचस्प बात है कि इस वीडियो को सबसे पहले इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ही सबसे पहले अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इसके बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस समय सदस्य देशों के राष्ट्राध्य हॉल में दाखिल हो रहे हैं, उनके स्वागत में हर कोई खड़ा है और इमरान बैठे हुए हैं। इमरान खड़े होते हैं लेकिन कुछ सेकेंड्स बाद वह बैठ जाते हैं और इस बार भी बाकी सभी लोग खड़े हैं।
सऊदी अरब में भी तोड़ा प्रोटोकॉल
पिछले दिनों इमरान खान ने सऊदी अरब के दौरे पर भी प्रोटोकॉल तोड़ा था। उस समय भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। इमरान ओआईसी समिट में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब गए थे। इसी समय उन्होंने सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज से मुलाकात की। सम्मेलन से अलग हुई इस मुलाकात में उन्होंने सुल्तान के दुभाषिए से बात की और चलते बने।

सऊदी में किया सुल्तान का अपमान
जबकि प्रोटोकॉल के तहत उन्हें तब तक वहां रुकना था जब तक कि दुभाषिया सुल्तान को उनका मैसेज न बना देता। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया था। साथ ही इमरान की देश के अलावा सऊदी अरब में भी आलोचना हुई थी। सऊदी अरब का मानना था कि इमरान ने सऊदी किंग का अपमान किया है।

पाक में निवेश के लिए की अपील
शुक्रवार को पीएम इमरान ने एससीओ को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान देशों के लिए निवेश करने के मकसद से एक बेहतर जगह हो सकती है। पाक पीएम ने अपने देश में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों का हवाला देते हुए देशों से यहां पर निवेश की अपील की। बिशकेक में एससीओ का यह 19वां सम्मेलन था।
-
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
IPL के चक्कर में गंवाया करियर! PSL बीच में छोड़ने पर KKR के खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, क्या है मामला? -
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11 -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications