Video: कैसे पाकिस्तान के एक शो में हिंदुओं को दी जा रही गाली
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की दयनीय हालत के बारे में सभी को पता है। अब पाकिस्तानी मीडिया में हिंदुओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।

एक पाकिस्तानी चैनल ने अपने कॉमेडी शो में हिंदुओं को गाली दी है। हालांकि, चैनल के इस कार्यक्रम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। 'सवा तीन' नाम का यह कार्यक्रम निओ टीवी पर गत आठ अप्रैल को प्रसारित हुआ।
यही नहीं हिंदुओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग होने पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसते नजर आए। आपको बता दें कि पाक में बसे हिंदुओं को पिछले
कई वर्षों से जुल्म सहने पड़ रहे हैं। यहां पर सिर्फ एक प्रतिशत ही हिंदु हैं और इन्हें कभी हिंसा तो कभी बलात्कार जैसी घटनाओं का शिकार होना पड़ता है।
https://www.facebook.com/kapil.sindhi.71/videos/10209635110664049/












Click it and Unblock the Notifications