Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: आलू काट रही पाकिस्तानी लड़की का दीवाना बना सोशल मीडिया, अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज

नई दिल्ली, 30 नवंबर: फैशन और ग्लैमर के दौर में आज भी लोगों को सादगी कितनी पसंद है। इसका अंदाजा उस वक्त लग गया था जब पाकिस्तान की एक खूबसूरत लड़की का वीडियो काफी वायरल हुआ था। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की लड़की का भोलापन और सादगी का असर इस कदर सोशल मीडिया पर हुआ कि यूजर्स ने लाइक और कमेंट की बाढ़ ला दी थी, जो वीडियो वायरल हो रहा था, उसमें वो रोटी बना रही थी। रोटी बनाते हुए उसकी मुस्कान ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया। अब ऐसी ही एक और लड़की के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।

अमीना रियाज थी रोटी बनाने वाली लड़की

अमीना रियाज थी रोटी बनाने वाली लड़की

पाकिस्तान की रोटी बनाने वाली वीडियो की खूबसूरत लड़की को कोई नहीं भूल सकता। उस लड़की का नाम अमीना रियाज था। अमीना एक खानाबदोश परिवार से ताल्लुक रखती हैं और बहुत की साधा लाइफ जी रही हैं। 15 साल अमीना पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची के बाहरी इलाके में रहती हैं। उसके पड़ोस के एक लड़के ने उसका वीडियो बनाकर शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया था।

अब आलू काटने वाली गर्ल ने जीता लोगों का दिल

अब आलू काटने वाली गर्ल ने जीता लोगों का दिल

वहीं अब पाकिस्तानी गर्ल अमीना रियाज के बाद एक और लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसकी स्माइल और खूबसूरत आंखें सोशल मीडिया पर छा गईं है। सोशल मीडिया पर जो ताजा वीडियो सामने आया है, उसमें वह आलू काटती नजर आ रही हैं। जिसका लोगों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है।

मुस्कान के दीवाने हुए लाखों लोग

मुस्कान के दीवाने हुए लाखों लोग

इस वीडियो को Ekiya5 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था और इसे 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। क्लिप को 10 सितंबर को पोस्ट किया गया था। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की कई रंगों वाला सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। आलू काटते हुए वह मुस्कुराती है। उसकी मदद साथ में एक और लड़की भी कर रही है, जो वीडियो में बहुत कम दिखाई दे रही हैं।

'माशा अल्लाह कितनी खूबसूरत हैं'

वीडियो को यूजर्स की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 78 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट भी भरमार है। कोई इस लड़की को इनोसेंट बता रहा है तो किसी ने लिखा कि माशा अल्लाह कितनी खूबसूरत हैं। लोग इस लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे। आप भी देखिए यह वीडियो (खबर के अंत में)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+