पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर आज आएगा फैसला, भ्रष्टाचार मामले में जा सकते हैं जेल
पाकिस्तान की एक अदालत आज पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में फैसला सुनाएगी। नवाज के अलावा उनकी बेटी मरियम पर भी कोर्ट फैसला सुनाएगी। दोनों पर लंदन में आलीशान प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में फैसला सुनाया जाएगा।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत आज पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में फैसला सुनाएगी। नवाज के अलावा उनकी बेटी मरियम पर भी कोर्ट फैसला सुनाएगी। दोनों पर लंदन में आलीशान प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में फैसला सुनाया जाएगा। अगर नवाज इसमें दोषी पाए जाते हैं तो फिर उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है। दिलचस्प बात है कि कोर्ट का फैसला पाकिस्तान में होने वाले संसदीय चुनावों से कुछ ही दिन पहले आ रहा है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को नेशनल एसेंबली के लिए वोट डाले जाने हैं।

फिलहाल लंदन में हैं नवाज
नवाज शरीफ ये आरोप लगा चुके हैं कि पाकिस्तान की सेना चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा उनके और मिलिट्री के बीच अक्सर ही संबंधों में तनाव बना रहा है। साल 199 में कारगिल की जंग के बाद पाकिस्तान में तख्तापलट हुआ और फिर नवाज को जेल में डाल दिया गया था। शरीफ हमेशा ही इस बात से इनकार करते आए हैं कि उन्होंने कुछ गलत किया है। वह इस समय लंदन में हैं जहां पर उनकी पत्नी कुलसूम नवाज का कैंसर का इलाज चल रहा था। नवाज ने कोर्ट से अपील की थी कि वह फैसले को थोड़ा आगे बढ़ा दे।
पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने बताया अयोग्य
जुलाई 2017 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया था। शरीफ ने इसके बाद कहा था कि पाक मिलिट्री के साथ कोर्ट के कुछ लोग मिल गए हैं और उनके खिलाफ एक बाद एक केस चलाए जा रहे हैं। शरीफ की मानें तो ऐसा करके वह क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के पक्ष में माहौल बनाना चाहते हैं। नेशपल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो ने नवाज और उनके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लंदन के पॉश इलाके में फ्लैट्स खरीदे हैं और वे इस बात को साबित नहीं कर पाए हैं कि इन फ्लैट्स की कीमत उन्होंने कैसे अदा की।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications