ट्रंप से अपील, भारत के खिलाफ आतंकी ताकतों का समर्थन कर रहे पाकिस्‍तान को मिले सजा

अमेरिकी थिंक टैंक ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से कहा पाकिस्‍तान दे रहा है आतंकवाद को बढ़ावा। राष्‍ट्रपति ट्रंप लें कोई एक्‍शन और आतंकवाद पर अपनी नीति का बलिदान किसी के लिए नहीं करना चाहिए।

वॉशिंगटन। एक अमेरिकी रिपोर्ट ने नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को सलाह दी है कि वह आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश, पाकिस्‍तान को सजा दें और उस पर जुर्माना लगाएं। इस थिंक टैंक का मानना है कि अमेरिका को किसी भी देश के लिए आतंकवाद पर बनी अपनी नीति का बलिदान नहीं करना चाहिए और अमेरिका कभी ऐसा नहीं कर सकता है।

ट्रंप-से-अपील-पाक-को-हो-सजा

10 थिंक टैंक्‍स ने तैयार की रिपोर्ट

जो रिपोर्ट ट्रंप को दी गई है उसे अमेरिका के 10 टॉप थिंक टैंक्‍स ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट में अमेरिकी विशेषज्ञों ने जोर दिया है कि जो नीति अमेरिका ने दक्षिण एशिया को लेकर बनाई है, उसी नीति के तहत आगे बढ़ना होगा। इस रिपोर्ट को साउथ एशिया के मामलों से जुड़े टॉप एक्‍सपर्ट्स ने तैयार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'बहुत लंबे समय से अमेरिका इस बात को नजरअंदाज करता आया है कि, पाकिस्‍तान अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकवादी संगठनों को समर्थन करता आया है। यह उन आतंकवादी समर्थनों को खुले आम समर्थन दे रहा है जिन्‍हें भारत के खिलाफ प्रयोग किया गया है।' इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन की नीति का मकसद पाकिस्‍तान की तरफ कुछ इस तरह से होना चाहिए जहां पर पाक नेताओं को आतंकवाद काो समर्थन करना महंगा साबित हो। इस रिपोर्ट को औपचारिक तौर से शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।

पहला कदम उठा सकते हैं ट्रंप

रिपोर्ट के मुताबिक इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका, आतंकवाद को समर्थन देने वाली नीति को क्षेत्रीय रणनीतिक फायदों को हासिल करने वाली नीति मानता है। इस नीति से अमेरिकी हितों को भी खतरा है। अमेरिकी नीति को पाक के साथ बातचीत करते समय नॉन-प्रॉलिफेरेशन के लक्ष्‍यों पर भी ध्‍यान देना होगा। माना जा रहा है कि रिपोर्ट ट्रंप प्रशासन की आतंरिक बातचीत का हिस्‍सा बन चुकी है। रिपोर्ट के बाद प्रशासन और राष्‍ट्रपति इस बात पर कोई फैसला ले सकते हैं कि पाकिस्‍तान के लिए कौन सा कदम पहले उठाना चाहिए। अमेरिका पहले कदम के तहत पाकिस्‍तान को चेतावनी भी दे सकता है कि एक बड़े गैर-नाटो देश साझीदार के तौर पर इसकी स्थिति काफी गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+