पाक में मिली लखवी को जमानत तो अमेरिका भी हुआ परेशान
वाशिंगटन। लश्कर-ए-तैयबा का अहम हिस्सा और मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लखवी अब भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। अमेरिका की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पाक मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने की कोशिश करे।

व्हाइट हाउस में अमेरिका के विदेश विभाग की डिप्टी स्पोक्सपर्सन मैरी हार्फ ने रूटीन मीडिया कांफ्रेंस में इस बारे में बयान दिया। मैरी ने कहा कि मुंबई हमलों के अहम साजिशकर्ता लखवी को जमानत मिलने के बात पर हम काफी चिंतित हैं।
मैरी की मानें तो पाक की सरकार ने मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने में सहयोग का वादा किया है और हमने उनसे यह प्रक्रिया जारी रखने का अनुरोध करेंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान की एक अदालत ने लखवी को जमानत दे दी है लेकिन हालांकि अब तक वह रिहा नहीं हुआ है।
इस बीच, अमेरिका ने जम्मू कश्मीर के चुनावों को भारत का अंदरूनी राजनीतिक मुददा बताते हुए इस संबंध में किसी तरह की टिप्पणी से इंकार किया। हार्फ ने जम्मू कश्मीर के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। मैरी ने इसे साफ तौर पर भारत का अंदरूनी राजनीतिक मुददा करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications