अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्‍तान न जाने की सलाह दी, आतंकवाद वजह

वॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद के चलते पाकिस्‍तान न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा नागरिकों से यह भी कहा गया है कि अगर वे पाकिस्‍तान जाते हैं तो फिर वे बलूचिस्‍तान, खैबर पख्‍तनूनख्‍वा और पीओके जाने से बचें। अमेरिका ने इन जगहों को आतंकी हमलों की वजह से सबसे खतरनाक करार दिया है। अमेरिका की ओर से जारी ट्रैवेल एडवाइजरी में पाकिस्‍तान को लेवल थ्री की कैटेगरी में रखा गया है। यह लिस्‍ट सोमवार को जारी की गई है।

us-pakistan

बलूचिस्‍तान और खैबर जाने से बचें

अमेरिका की ओर से जारी इस लिस्‍ट में पाकिस्‍तान की कई जगहों को जिसमें बलूचिस्‍तान के अलावा, खैबर और भारत से सटी बॉर्डर वाली जगहें शामिल हैं, उन्‍हें सबसे ज्‍यादा खतरनाक जगहों यानी लेवल फोर की कैटेगरी में अमेरिका ने रखा है। इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को इन जगहों पर हाई रिस्‍क की वजह से न जाने को कहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है, 'पाकिस्‍तान या पाकिस्‍तान के करीब सिविल एविएशन के लिए मौजूद खतरों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से नोटिस टू एयरमैन यानी नोटैम या जिसे स्‍पेशल फेडरल एविएशन रेगुलेशन (एसएफएआर), जारी किया गया है।'

आतंकी हमलों को संगठन दे सकते हैं अंजाम

विदेश विभाग ने इस बात को जोर देकर कहा है कि आतंकी संगठन पाकिस्‍तान के अंदर सभावित हमलों को अंजाम दे सकते हैं और संगठन हमलों से पहले किसी भी तरह की कोई वॉर्निंग नहीं देते हैं। ये संगठन बस अड्डों, रेलवे स्‍टेशन, बाजार, शॉपिंग मॉल्‍स, मिलिट्री संस्‍थानों, एयरपोर्ट्स, यूनि‍वर्सिटीज, टूरिस्‍ट लोकेशंस, स्‍कूल, अस्‍पताल, सरकारी संस्‍थानों और प्रार्थना करने वाली जगहों को निशाना बना सकते हैं। विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि आतंकी संगठन पहले भी अमेरिकी राजनयिकों और अमेरिकी संस्‍थानों को निशाना बना चुके हैं और आगे भी वे निशाना बना सकते हैं, इस बात की पुख्‍ता जानकारी मिल सके हैं। विदेश विभाग ने इस बात पर भी ध्‍यान दिया है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच पिछले करीब दो माह से तनाव की स्थिति है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे भारत-पाकिस्‍तान के बॉर्डर के बीच स्थित आधिकारिक क्रॉसिंग प्‍वाइंट का ही प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें- 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनावों की हर जानकारी विस्‍तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+