हाफिज सईद पर पाकिस्तान का यूटर्न, एक हफ्ते बाद फिर किया गया नजरबंद

इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते आज पाकिस्तान ने फिर से 26/11 के मास्टरमाइंड को एक हफ्ते बाद फिर से नजरबंद कर दिया। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान सरकार अब सईद पर नए आरोप तय करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में लश्कर चीफ और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने बरी कर दिया था, कोर्ट से बरी होने के बाद हाफिज सईद ने कहा कि वह कश्मीर की आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाएगा और इसके लिए वह पूरे पाकिस्तान को एकजुट करेगा। हाफिज सईद ने रिहा होने के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया जिसमे उसने कहा कि भारत ने उसके खिलाफ जो भी आरोप लगाए वो झूठे थे। सईद ने कहा कि भारत उसके खिलाफ हमेशा आतंकवाद फैलाने का गलत आरोप लगाता है, लाहौर कोर्ट के फैसले ने इस बात को साबित कर दिया है कि भारत का प्रोपेगेंडा झूठा था।

पाकिस्तान ने फिर से हाफिज सईद को किया नजरबंद

रिहाई के बाद जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान ने मुझे गिरफ्तार किए जाने का दबाव बनाया था। मुझे अमेरिका के दबाव की वजह से ही पाकिस्तान की सरकार ने गिरफ्तार किया था और अमेरिका ने ऐसा भारत के अनुरोध पर किया था। हाफिज सईद की रिहाई के वक्त बड़ी संख्या में उसके समर्थक लाहौर स्थित उसके घर के बाहर इकट्ठा हुए और उसकी रिहाई का जश्न मनाया गया, मिठाई बांटी गई, केक काटा गया।

बीते दिनों पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी हाफिज सईद की तारीफ करते हुए उसे बेहतर इंसान बताया था। परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान के मीडिया चैनल एआरवाई को दिए अपने साक्षात्कार में कहा था कि मैं लश्कर ए तैयबा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, मैं जानता हूं कि वह मुझे पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि जमात उत दावा भी मुझे पसंद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+