पाकिस्तान की नई कहानी - यूएन ने किया है मुआयना
इस्लामाबाद। भारत - पाक सीमा पर आए दिन तनाव, गोलीबारी और युद्ध जैसी स्थिति है। हर कुछ घंटों में पाकिस्तान भारी गोलीबारी के साथ सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन चौंकने वाली बात ये है कि पाकिस्तान ने सारे सीज़फायर उल्लंघन का ठीकरा भारत के सर पर फोड़ दिया है।

पाक का नया राग
कुछ घंटों पहले ही संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की इस दलील को खारिज किया कि कश्मीर मुद्दा एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या है। यूएन ने सलाह भी दी कि इस मुद्दे को इस्लामाबाद और नई दिल्ली की बातचीत ही सुलझा सकती है।मामले पर पाकिस्तान ने नया राग आलापना शुरू कर दिया है।
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
पाकिस्तान का दावा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के एक जांच दल ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे गांवों का मुआयना कर स्थिति जानने की कोशिश की है। यूएन मिलिट्री ऑब्ज़र्वर ग्रुप ने सियालकोट के निकट चरवाह, चपरार और पुखलियान सेक्टर का मुआयना किया। यह दौरा पाकिस्तान की तथाकथित शिकायत पर था कि पाकिस्तान पर भारत लगातार गोलीबारी कर रहा है।
पाकिस्तानी अधिकारियों की मानें तो यूएन की टीम ने स्थानीयों से मिलकर जान माल के नुकसान के साक्ष्य भी इकट्ठे किए हैं। टीम ने सियालकोट के एक अस्पताल में घायल पाकिस्तानी नागरिकों से भी मुलाकात की।
पाकिस्तान के अनुसार भारत की ओर से लगातार फायरिंग में 12 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए हैं जबकि 64 घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications