Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस लड़की का खुलासा- पाकिस्तान के मंत्री भेजते थे अश्लील VIDEO, इमरान को लेकर कही ये बात

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के कई मंत्री एक बड़े स्कैंडल में फंसते दिख रहे हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब टिक टॉक गर्ल हरीम शाह ने इमरान खान सरकार के मंत्रियों को लेकर बड़ा खुलासा किया। सबसे पहले हरीम शाह ने पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को लेकर बड़ा दावा किया। हरीम ने शेख रशीद पर उन्हें अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया। पाकिस्तानी 'टिक टॉक गर्ल' के नाम से चर्चित हरीम के इस खुलासे के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया। अभी ये मामला चल ही रहा था कि एक बार फिर से हरीम शाह ने इमरान खान सरकार के मंत्रियों को लेकर बड़ा दावा कर दिया। यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का वीडियो वायरल करने की भी धमकी दे दी।

Recommended Video

    Imran Khan के मंत्री Sheikh Rashid पर TikTok Star Hareem Shah का बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी
    टिक टॉक गर्ल हरीम शाह का दावा- मंत्री शेख रशीद ने भेजा अश्लील वीडियो

    टिक टॉक गर्ल हरीम शाह का दावा- मंत्री शेख रशीद ने भेजा अश्लील वीडियो

    पूरा मामला उस समय सामने आया जब पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री शेख रशीद जिन्होंने भारत को परमाणु बम को लेकर धमकी दी थी, उनको लेकर पाकिस्तान की 'टिक टॉक गर्ल' हरीम शाह ने बड़ा दावा कर दिया। हरीम शाह ने पिछले दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए टिकटॉक गर्ल ने दावा किया था कि शेख रशीद ने उन्हें आपत्तिजनक वीडियो भेजे थे। इसके अलावा वो उन्हें वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल किया करते थे। हरीम शाह के इस खुलासे के बाद वो पाकिस्तान में काफी चर्चा में हैं, सोशल मीडिया पर भी वो ट्रेंडिंग में आ गई। हालांकि, बाद में इन वीडियो पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने शेख रशीद को लेकर शेयर किए गए वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिए।

    'हमारे पास बहुत से लोगों के बारे में प्रूफ हैं, उनको हम एक्सपोज करेंगे'

    बावजूद इसके हरीम शाह के खुलासे पर सत्ताधारी पार्टी (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें ट्रोल किया गया। जिसका जवाब हरीम शाह ने नया वीडियो शेयर करके दिया। 28 दिसंबर को अपने ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, 'जितने भी हमारे पीटीआई के कार्यकर्ता हैं, हमारे पास बहुत से लोगों के बारे में प्रूफ हैं, उनको हम एक्सपोज करेंगे लेकिन हमने उन्हें अभी तक एक्सपोज किया नहीं है। अगर हम करना चाहते तो अब तक वीडियो अपलोड कर चुके होते।' यही नहीं हरीम ने आगे कहा कि शेख रशीद ही नहीं हमारे पास कई मंत्रियों के सबूत हैं, लेकिन हमने कोई वीडियो शेयर नहीं किया है।

    पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को दी धमकी, फिर डिलीट किया ट्वीट

    पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को दी धमकी, फिर डिलीट किया ट्वीट

    इससे पहले हरीम शाह ने एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर भी धमकी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'पीटीआई वाले फिजूल की बकवास गालियां बककर गुस्सा न दिलाएं। ये न हो कि खान साहब (इमरान खा) की भी वीडियो लगा लूं। सिर्फ उनके ही कहने पर माफी वाला वीडियो डाला है।' हालांकि, बाद में इस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक लोगों ने उनके इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया था।

    आखिर कौन है ये लड़की, जिससे डरी हुई है पाकिस्तान सरकार

    आखिर कौन है ये लड़की, जिससे डरी हुई है पाकिस्तान सरकार

    आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल हरीम शाह और शेख रशीद की एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कुछ दिनों पहले भी हरीम शाह उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने बेहद संवेदनशील माने जाने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में घुसकर टिक टॉक वीडियो बनाया था। हरीम ने उस कुर्सी पर बैठकर टिक टॉक वीडियो बनाया था जिस पर प्रधानमंत्री इमरान खान खुद बैठते हैं। उस समय भी वो टिक टॉक वीडियो काफी वायरल हुआ था।

    इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया से भेदभाव की खबरों पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+