'आतंकी' हाफिज सईद कर रहा पाक सेना से भारत को सबक सिखाने की अपील

कराची। पाकिस्‍तान में लश्‍कर-ए-तैयबा के सरगना और मुंबई आतंकी हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद का रूतबा इस कदर है कि वह खुलेआम आतंकवाद फैलाने की बात करता है और पाक खामोश रहता है। हाफिज का एक नया वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उसने पाक सेना से भारत को सबक सिखाने की अपील की है।

hafiz-saeed-india-kashmir

हाफिज ने अपने वीडियो में कहा है कि पाक मिलिट्री कश्‍मीर में अपने ट्रूप्‍स भेजे ताकि भारत को एक अच्‍छा सबक सिखाया जा सके। पाकिस्‍तान के न्‍यूजपेपर द ट्रिब्‍यून की ओर से हाफिज की तरफदारी करते हुए लिखा गया है कि यह बयान कश्‍मीर में जारी हिंसा और अशांति के मद्देनजर आया है।

सईद ने यह बयान पाकिस्‍तान मिलिट्री के मुखिया जनरल राहील शरीफ को संबोधित करते हुए दिया है। सईद ने यह बात पाकिस्‍तान मिलिट्री के मुखिया जनरल राहील शरीफ को संबोधित करते हुए कही।

सईद ने कहा, 'इस समय कश्‍मीर में सभी लोग सड़कों पर हैं और सारे संगठन एक साथ आ चुके हैं। हुर्रियत के भी सभी लोग एक साथ हैं और एक ही मंच पर मौजूद हैं।'

सईद ने चेतावनी देते हुए कहा कि कश्‍मीर में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी मौत को यूं ही नहीं जाने देना चाहिए। सईद ने यह बयान पिछले माह दिया था।

यह पहला मौका नहीं है जब सईद ने इस तरह से भारत के खिलाफ जहर उगला है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस माह जब सार्क सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए इस्‍लामाबाद गए थे तो उस समय भी हाफिज सईद ने भारत को धमकाने के अंदाज में कई बातें कही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+