आतंकी संगठन जैश ने नए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा चरित्रहीन
पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन और पठानकोट आतंकी हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद ने कहा नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चरित्रहीन।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जैश) ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चरित्रहीन और दुनिया भर के मुसलमानों के लिए खतरा करार दिया है। आपको बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत में पठानकोट पर हुए आतंकी हमले को जैश ने ही अंजाम दिया दिया था।

मसूद अजहर ने लिखा आर्टिकल
जैश ने पाक से पब्लिश होने वाली अपनी मैगजीन अल कलाम विकली के 18 नवंबर के एडिशन में इसके सरगना मौलाना मसूद अजहर के हवाले से लिखा है कि ट्रंप की जीत से मुसलमानों के बीच एक डर पैदा हो गया है। ट्रंप की जीत अमेरिका को ही परेशान करने वाली है बाकी दुनिया की तो बात ही छोड़ दीजिए।
इस्लाम के खिलाफ हैं ट्रंप
जैश के मुताबिक अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शन से इस बात की पुष्टि हो जाती है। ट्रंप के व्यक्तित्व के बारे में मैगजीन में लिखा है कि ट्रंप के व्यक्तित्व के तीन पक्ष हैं, उनका कोई चरित्र नहीं है, वह गुस्सेवाले और इमोशनल हैं और इस्लाम के खिलाफ हैं।
जेहाद को बढ़ावा
अजहर ने आगे लिखा है कि अमेरिका ने हमेशा मुसलमानों को निशाना बनाया है और सिर्फ जेहाद को बढ़ावा दिया है। ट्रंप की जीत के बाद उन देशों में चरमपंथ बढ़ेगा जिन्हें अमेरिका ने दबाकर रखा है। इसकी वजह से इन देशों की सरकारों में एक नया बदलाव आएगा।
भरोसेमंद है इस्लाम
अजहर ने यह भी कहा है कि मुसलमान हमेशा भरोसेमंद लोग होते हैं और उनसे डरने की जरूरत नहीं है। उनका धर्म उन्हें धैर्य और शांति सिखाता है जिसके बाद वह अपने मजबूत दुश्मन पर भी जीत हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications