पाकिस्तान पहुंचीं सुषमा, जानिए कौन-कौन से मुद्दों पर करेंगी शरीफ से बातचीत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हो रहे हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पड़ोसी देश में कदम रखते ही कहा, "रिश्ते सुधारने आयी हूं।" पाकिस्तानी विदेश मेंत्री सरताज़ अजीज़ से मुलाकात हुई और अब आज उनकी मुलाकात होगी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से।

सुषमा स्वराज ने सरतारज अजीज से मुलाकात में कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वो यहां व्यापारिक रिश्तों पर भी बात करेंगी। वहीं सरताज अजीज ने भी इस मुलाकात को अहम बताते हुए कहा कि इससे भारत और पाकिस्तान दोनों को फायदा पहुंचेगा।
शरीफ के साथ मुलाकात में कौन-कौन से मुद्दे उठ सकते हैं-
- आतंकवाद का मुद्दा सबसे ऊपर रहेगा, क्योंकि दोनों देश इससे पीड़ित हैं।
- कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान की तरफ से उठाया जा सकता है।
- भारत-पाक क्रिकेट सीरीज का मुद्दा जरूर उठेगा, क्योंकि बीसीसीआई इसी मुलाकात का इंतजार कर रहा है।
- क्रॉस-बॉर्डर बिजनेस को बढ़ावा देने के लिये व्यापारिक बातचीत होने की संभावना है।
- सुषमा स्वराज 26/11 हमले के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर दबाव बना सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications