लाहौर धमाके में 51 की मौत, पार्क में बिखरे चीथड़े
लाहौर। पाकिस्तान जितना आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, उतना ही आतंकी उसके लिये नासूर बनते जा रहे हैं। आतंकियों ने लाहौर के गुलशन इकबाल पार्क में एक बम धमाके को अंजाम दिया, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। वहीं 200 से ज्यादा घायल भी हुए हैं।

रविवार के चलते शाम को पार्क में बहुत भीड़ थी। पुलिस के अनुसार यह हमला आत्मघाती हमला था, जिसमें कम से कम 7 से 10 किलो विस्फोटक का प्रयोग हुआ है। इस हमले में मरने वालों में बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
बम धमाके से जुड़े अपडेट
- धमाके के बाद अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
- जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त पार्क में ईस्टर का उत्सव मनाया जा रहा था।
- पुलिस के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने खुद को पार्क के गेट के अंदर घुसते ही उड़ा दिया।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्क में चारों तरफ खून के छींटें हैं और लोगों के अंग पड़े हैं।
- पार्क में कहीं हाथ, के चीथड़े पड़े हैं, तो कहीं पैर और सिर के।
- वारदात के वक्त आस-पास के सभी अस्पतालों से 30 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों का ले जाने का काम कर रही हैं।
- पार्क के गेट के पास एक सिर बरामद हुआ है, ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि वह सिर आत्मघाती हमलावर का है।












Click it and Unblock the Notifications