शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की सरकार से की अपील, भारत में आए संकट के लिए जुटाया जाए फंड

इस्लामाबाद, अप्रैल 25। भारत में कोरोना महामारी के बीच पैदा हुए ऑक्सीजन संकट पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने (शोएब अख्तर) अपने मुल्क पाकिस्तान की सरकार से ये अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में हिंदुस्तान की मदद की जाए। शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की सरकार और देशवासियों से कहा है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच जो ऑक्सीजन संकट पैदा हुआ है, उससे निपटने में मदद की जाए।

shoaib akhtar

भारत में कोरोना संकट के बीच पैदा हुआ ऑक्सीजन संकट

आपको बता दें कि भारत में पिछले एक हफ्ते के अंदर हालात अमेरिका से भी बद्तर हो गए हैं। एक तरफ तो भारत में तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान भी शुरू होने वाला है तो वहीं देश में 3 लाख से उपर कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। कोरोना संकट के बीच देश में ऑक्सीजन का संकट भी खड़ा हो गया है, जिसकी वजह से संक्रमित मरीजों की जान रोजाना जा रही है।

शोएब ने फैंस से की ये अपील

इसी स्थिति को देखते हुए शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में अपने सभी प्रशंसकों से भारत के लिए फंड जुटाने की अपील की और "उन्हें ऑक्सीजन टैंक पहुंचाने" में मदद करने का अनुरोध किया। शोएब ने कहा है, "किसी भी सरकार के लिए मौजूदा संकट से निपटना असंभव है। मैं अपनी सरकार और प्रशंसकों से भारत की मदद करने की अपील करता हूं। भारत को ऑक्सीजन टैंकों की बहुत जरूरत है।"

पिछले 24 घंटे में आए 3 लाख 46 हजार केस

शोएब अख्तर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत इस महामारी से जल्द ही उबर जाएगा। आपको बता दें कि शनिवार को भारत में जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,46,786 नए केस सामने आए, जबकि 2,624 मरीजों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+