मंदिर के बाद पा‍क में अब हिंदुओं के घरों पर आफत

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान के रावलपिंडी में 79 वर्ष पुराना मंदिर गिराए जाने की खबरें आनी अभी बंद भी नहीं हुई थीं कि अब उनके घरों को भी गिराए जाने की खबरें आ रही हैं। रावलपिंडी में कई हिंदुओं के घरों को भी गिराया जा रहे हैं।

pakistan-hindus-are-in-trouble

पाक न्‍यूजपेपर डॉन आनलाइन के अनुसार, चकलाला छावनी में बने महर्षि वाल्मीकि मंदिर को यहां बनने वाले शिक्षण संस्थान और रिहायशी परिसर के लिए गिराया जा रहा है। इस मंदिर के आसपास कई हिंदुओं के घर भी हैं।

माना जा रहा है कि अब उन घरों को भी गिराया जाएगा। दरअसल इस इलाके में हिंदुओं की बड़ी आबादी रहती है।

क्षेत्र के ग्रेसी लाइंस के ब्लॉक 141 में रहने वाले निवासियों को 12 अगस्त को दस दिनों में इलाका खाली करने का नोटिस दिया गया है। घर और मंदिर खोने के डर से यहां रहने वालों ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर नोटिस के खिलाफ 21 अगस्त तक का स्टे ले लिया था। बाद में अदालत ने उन्हें 13 सितंबर तक की राहत दे दी।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाया जाएगा। उन्होंने हिंदुओं को भरोसा दिलाया है कि वे विस्थापित होकर जहां भी रहने जाएंगे, वहां नया मंदिर बनाया जाएगा।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी से राष्ट्रीय असेंबली के सदस्य आइ एम भंडारा के मुताबिक, यह गरीब हिंदुओं का इलाका है। वे यहां 82 सालों से रह रहे हैं, उन्हें यहां से इस तरह से जाने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+