नवाज शरीफ भारत में और सुरक्षा बढ़ाई गई पाकिस्तान की

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान में आतंकवादी किसी भी हाल में नहीं चाहते हैं कि नवाज शरीफ भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ाये।
सुबह खबर आयी कि बलोचिस्तान प्रांत में खुजदार जिले में कुछ बंदूकधारियों ने पुलिस चेकपोस्ट पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी मारे गये हैं। वरिष्ठ अधिकारी बरोज खान ने जियो न्यूज को बताया कि यह हमला तालिबानियों ने किया था। उन्होंने बताया कि 21 मई से जगह-जगह तालिबानी रह-रह कर हमले कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत अब तक 70 आतंकी मारे जा चुके हैं।
अधिकारियों के अनुसार इस हमले और नवाज शरीफ की भारत यात्रा के मद्देनजर कराची और इस्लामाबाद समेत कई अन्य बड़े शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वरिष्ठ पत्रकार अबुजर शरीफ का कहना है कि भारत से संबंध अच्छे बनने पर तालिबानी आतंकी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। यानी पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications