सऊदी सुल्‍तान मोहम्‍मद बिन सलमान ने दी पाकिस्‍तान को 14 अरब की मदद

इस्‍लामाबाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान रविवार देर रात पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद पहुंचे हैं। सऊदी के सुल्‍तान का यह पहला पाकिस्‍तान दौरा और आते ही उन्‍होंने इस्‍लामाबाद के साथ अपनी दोस्‍ती निभा दी। सऊदी सुल्‍तान ने पाक में 20 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान कर दिया है। सऊदी अरब के सरकारी अरेबिया टीवी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। निश्चित तौर पर कैश के संकट से जूझते पाकिस्‍तान के लिए यह एक राहत भरी खबर है।

saudi-arabia-help-pakistan

आर्मी चीफ भी पहुंचे स्‍वागत के लिए

मोहम्‍मद बिन सलमान जिन्‍हें एमबीएस के नाम से भी जाना जाता है, उन्‍होंने पाकिस्तान के साथ सात एमओयूज साइन किए हैं। एमबीएस इस समय अपने एशिया के दौरे पर निकले हैं और उनका पहला पड़ाव पाकिस्‍तान है। पाक को उम्‍मीद है कि राजकुमार के दौरे से उन्‍हें और ज्‍यादा राहत मिल सकेगी। रविवार को पाक पहुंचे एमबीएस का शाही अंदाज में स्‍वागत किया गया। उन्‍हें 21 बंदूकों की सलामी दी गई। इसके अलावा पीएम इमरान खान उन्‍हें खुद अपनी कार से लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। सऊदी राजकुमार का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब वह जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या के आरोपों में घिरे हैं। वहीं पाकिस्‍तान खुद भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अंतरराष्‍ट्रीय दबाव में है। इमरान खान के अलावा पाकिस्‍तान आर्मी के मुखिया जनरल कमर जावेद बाजवा, ने गर्मजोशी के साथ एमबीएस का एयरपोर्ट पर स्‍वागत किया था। एमबीएस का जेट इस्‍लामाबाद के करीब मिलिट्री एयरबेस पर उतरा था और उनके लिए इमरान ने रेड कारपेट बिछा कर रखी थी। एमबीएस दो दिवसीय दौरे पर पाकिस्‍तान पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+